राही ट्रस्ट के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

आज राही ट्रस्ट के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पोटका के जानमडीह में 50 से अधिक महिलाओं के बीच सीनेटरी नैप्किन एवं अन्य वस्तुओं का वितरण किया गया !
समाजसेवी एवं साहित्यकार विकास कुमार भकत ने राही ट्रस्ट को ये अवसर दिया कि गांव में रह रही महिलाओं के बीच में सेनेटरी नैपकिन के बारे में जानकारी दे सके , वहां के निवासी रघुनाथ सरदार ने महिलाओं को बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है, तथा किन-किन महिलाओं के कारण आज यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, ग्रामीण क्षेत्र में रह रही महिलाएं भी काफी जागरुक है और जब उनसे पूछा गया कि कितनी महिलाये है जो नैपकिन का उपयोग करते हैं तो लगभग 70% के आसपास महिलाओं ने अपना हाथ उठाया !
विकास कुमार भगत गांव में बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं उन्होंने वहां के बच्चों को इतनी अच्छी तरह से शिक्षित किया है, सारे बच्चे अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करते नजर आए।
गांव की महिलाओं का अपना हेल्प सेल्फ ग्रुप है जिसके माध्यम से महिलाएं चटाई, मोबाइल कवर, लैपटॉप कवर, थैला तथा अन्य वस्तुओं का निर्माण कर रही है, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राही ट्रस्ट के माध्यम से ऐसी जगह का चयन कर, जहां की महिलाएं व बच्चे इतने जागरुक हैं और महिलाएं अपनी आमदनी खुद कर रही हैं, इससे बेहतर और कोई जगह नहीं हो थी,सकती थी, ऐसी महिलाएं दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, इस अवसर पर उपस्थित सदस्य इस प्रकार रहे, र।ही ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार, विकास साहनी, रितु शर्मा , बुलबुल निषाद, मनोज सकूजा ,पौलमी मुखर्जी ,हरजीत सिंह, सीमा सकुजा, हरदीप कौर,अदिति शर्मा, कविता सिंह, रीत सिंह , अभिषेक गोप आदि

Share This Post