स्कॉलरशिप के लिय राही ट्रस्ट ने आवेदन करवाया

आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को करीम सिटी कॉलेज साकची में मुस्कान स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2.0 सन् 2025-26 के लिए 119 बच्चों का निबंधन एवं साक्षात्कार हुआ ! स्कॉलरशिप के माध्यम से बच्चों को ₹12000 का छात्रवृत्ति दी जाएगी, बच्चों को आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से वोल्वोलाइन कंपनी के द्वारा स्कॉलरशिप दी जा रही है !

ज्ञात हो ,  मुस्कान द्वारा राही ट्रस्ट से संपर्क के बाद जमशेदपुर में ड्राइवर एवं मोटर मैकेनिक के बच्चे जो वर्तमान में वर्ग 9 से 12वीं कक्षा मे  पढ़ाई कर रहे हैं उनको छात्रवृत्ति दिलाने में  राही ट्रस्ट के सहयोग  से लगभग 60 बच्चों की सूची बनाई गई एवं करीम सिटी साकची के सभागार में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करवाया गया!

इस अवसर पर वोल्वोलाइन कंपनी के अधिकारियो के साथ राही ट्रस्ट से अशोक कुमार, विकास साहनी ,मनोज सकुजा उपस्थित रहे।

Share This Post