जमशेदपुर | राही ट्रस्ट के माध्यम से विकास विद्यालय, मानगो, मे बच्चों को स्वच्छता अभियान के तहत जागरूक किया गया
राही ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया की बच्चे अपने आप को स्वच्छ कैसे बनाए रखें
राही ट्रस्ट के चेयरमैन विकास कुमार साहनी ने स्वच्छता अभियान के तहत बताया कि बच्चे कैसे अपने आप को स्वस्थ रखते हुए स्वस्थ वातावरण में अच्छे तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे, तन स्वच्छ तो मन स्वस्थ | विद्यालय उनका अपना है इसलिए विद्यालय को साफ सुथरा बनाए रखें, कक्षा में गंदगी ना करें, विद्यालय के शौचालय में गंदगी ना फैलाएं, बच्चे विद्यालय के साथ अपने घर एवं आसपास में भी गंदगी ना करें माता-पिता के साथ साफ-सफाई पर ध्यान दें अपने पढ़ने के कमरे को, रहने वाले, खाने वाले कमरे को साफ सुथरा बनाए रखें, सामानों को इधर-उधर ना फैलाएं
विद्यालय के शिक्षक एस आर नायर तथा माला सिंह ने भी बच्चों को स्वच्छता पर अपनी बातों को रखा
स्वच्छता जागरूकता अभियान के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यपक विकास कुमार ने विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर राही ट्रस्ट के सदस्यों के साथ विद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण किया
इस अवसर पर बच्चों को साबुन एवम चॉकलेट का वितरण किया गया
इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने मेंअशोक कुमार, विकास साहनी, विकास कुमार, प्रवीण सिंह, मनोज सकुजा, अनुष्का शर्मा, दीपक कुमार, एस आर नायर, माला सिंह का सहयोग मिला

