जमशेदपुर। सामाजिक ट्रस्ट राही के तत्वावधान में रविवार को गाढ़ाबासा, बागबेड़ा मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओ के बीच सेनेट्री नैपकिन एवं चॉकलेट का वितरण किया गया
राही ट्रस्ट के माध्यम से पिछले 8 सालों से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य होते रहा है
तथा समय-समय पर शिक्षा के साथ महिलाओं के उत्थान को लेकर लगातार कार्य जाती रही है इसी संदर्भ में आज महिलाओं को सेनेट्री नैपकिन का वितरण कर उसके महत्व के बारे में बताया गया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बागबेड़ा पूर्वी क्षेत्र की मुखिया मायावती टुडू के साथ पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी कार्यक्रम में शामिल हुई ,
कार्यक्रम आयोजन में बागबेड़ा के समाजसेवी नीरज सिंह का सहयोग मिला
इस दौरान मुख्य रूप से राही ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार, विकास साहनी, अनिल राय, मनोज सकुजा, प्रवीण सिंह, सेविका पिंकी शर्मा आदि शामिल हुए।

