राही ट्रस्ट का 7वा स्थापना दिवस मनाया गया

प्रेस विज्ञप्ती 

दिनांक 16 नवंबर 2024

स्थान : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स, बिस्टुपुर, जमशेदपुर में राही ट्रस्ट का 7 वा स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ।

राही ट्रस्ट के द्वारा प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस मनाया जाता है।

राही ट्रस्ट के 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम  संपन्न हुआ।

कुमार बाबला और सोमी चौधरी के गानो को सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए

दीप प्रज्वलित के बाद नुपूर ग्रुप के बच्चो के द्वारा भरत नाट्यम (गणेश वंदना) की प्रस्तुति दी गई ।

12 साल की जान्हवी झा जिसने योगा में राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर 10 स्वर्ण पदक प्राप्त किये, द्वारा योगा करतब दिखाया गया 

मुख्य अतिथि मनोज कुमार ठाकुर – सी सी आर, डी एस पी, झारखंड पुलिस, बिशिष्ठ अतिथि  बंदे शंकर सिंह – राष्ट्रीय सह संघर्ष वाहिनी प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच, अमित मिश्रा अतिथि के रूप में शामिल हुए

मुख्य अतिथि मनोज कुमार ठाकुर उन्होंने कहा कि राही ट्रस्ट एजुकेशन के लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है और इसी तरह आगे भी इसी काम करते रहे, जिसे देखकर और भी लोग इस क्षेत्र में आगे आएंगे 

विशिष्ट अतिथि बंदे शंकर सिंह ने कहा कि राही ट्रस्ट बहुत अच्छा काम कर रहा है और सबसे अच्छा उन्होंने वह क्षेत्र चुना है जो कि बच्चों के एजुकेशन पर आधारित है, जिससे बच्चों को काफी मदद मिल रहा है और आगे भी इनके माध्यम से मदद मिलता रहेगा साथ में उन्होंने बताया कि खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से जमशेदपुर में काम कर रहे मोची भाइयो को निशुल्क मोची टूल किट का वितरण किया गया, जिसमें राही ट्रस्ट के द्वारा टूल किट सामान दिलाने में मुख्य  भूमिका निभाया गया उन्होंने ट्रस्ट को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ट्रस्ट इसी तरह आगे कार्य करते रहे हम लोग ट्रस्ट के साथ हमेशा मौजूद रहेंगे

मंच का संचालन राजेंद्र साह राज और नवीन अग्रवाल के द्वारा किया गया, ट्रस्ट का परिचय कार्यसमिति सचिव पौलमी मुखर्जी के द्वारा दिया गया

ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार के द्वारा अध्यक्षीय संबोधन दिया गया, ट्रस्ट के चेयारमैन विकास कुमार साहनी के द्वारा ट्रस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

और अंत में धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट की स्थायी सदस्य दीपा झा के द्वारा दिया गया।

 इस सफल कार्यक्रम में रंजना मुखर्जी, अदिति शर्मा, स्मृति शर्मा, गीता शर्मा ,सुनीता सचदेवा, सुरेश प्रसाद, विद्यानंद यादव, ललिता यादव, तन्मय यादव, विनोद शर्मा, कमल, बुलबुल, दीपक, हर्षित तथा सहयोगी संस्था समर्पण फाउंडेशन के सदस्य एवं    अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Post