सोनारी के आंगनबाड़ी सह शिक्षण केंद्र में बच्चों के बीच में पाठय सामग्री का वितरण किया गया

प्रेस विज्ञप्ती
आज दिनांक 17.05.2025 को राही ट्रस्ट के माध्यम से निर्मल नगर, सोनारी के आंगनबाड़ी सह शिक्षण केंद्र में बच्चों के बीच में पाठय सामग्री का वितरण किया गया ! इस अवसर पर मुख्य अतिथि पच्छिम विधानसभा के विधायक श्री सरयू राय ने बच्चों से कहा कि राही ट्रस्ट बच्चों के शिक्षण हेतु पिछले 7 वर्षों से कार्य कर रहा है बच्चों के बीच में पाठय सामग्री वितरण होने से बच्चों का मन पढ़ाई की तरफ प्रेरित होगा !

राइट ट्रस्ट का बच्चों को शिक्षक के प्रति जागरूक करना सराहनीय कार्य है और यह इसी तरह अपने कार्य में निरंतर बढ़ते रहे, मेरी शुभकामनाएं है !

इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बच्चों को पढाई करने और लागातार सेंटर आने के लिए बोलें !

इस अवसर पर अशोक कुमार, विकास साहनी, मनोज सकुजा चुन्नू भूमिज, राजन सिंह, सुषमा साहू, वर्षा ईत्यादी शामिल हुए!

Share This Post