प्रकाशनार्थ समाचार
सामाजिक संस्था राही ट्रस्ट के माध्यम से पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, मुसाबनी मे 100 पौधो का वृक्षारोपण किया गया.
आज दिनांक 4 जुलाई 2025 को राही ट्रस्ट के माध्यम से वृक्षारोपण का कार्यक्रम मुसाबनी के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में किया गया , जहां एसपी श्री विजय आशीष कुजूर का पूर्ण सहयोग मिला
एसपी साहब पर्यावरण के प्रति बहुत जागरूक हैं राही ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार के निवेदन पर प्रशिक्षण परिसर में राही ट्रस्ट के माध्यम से वृक्षरोपण हेतु बड़े उत्साह और प्रसन्नता के साथ संस्था को आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर एसपी साहब के साथ उनके अधिकारी एवं प्रशिक्षण ले रहे पुलिस के जवानों ने भी बड़ी उत्साह के साथ वृक्षारोपण किया
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास कुमार साहनी, रितु शर्मा, मनोज सकुजा, डॉक्टर अखिलेश सिंह का सहयोग रहा।
