आज दिनांक 3 दिसंबर 2025 को राही ट्रस्ट की ओर से घोड़ाबांधा के लुआबासा स्थित मध्य विद्यालय में डेढ़ सौ बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री जैसे ( ड्राइंग बुक, कलर, कॉपी पेंसिल, इरेज़र,) इत्यादि का वितरण किया गया, साथ ही इन सभी बच्चों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई, ज्ञात हो की संस्था की सदस्य सुनीता सचदेवा के भाई स्वर्गीय रोहित अरोड़ा जी का निधन गत अगस्त माह में हो गया था आज उन्हीं के जन्मदिन के उपलक्ष में यह कार्यक्रम किया गया, संस्था के सभी सदस्यों ने स्वर्गीय रोहित अरोड़ा जी को जिन्हें बच्चों से बेहद लगाव था श्रद्धांजलि स्वरूप यह कार्यक्रम किया गया , स्थानीय निवासी वृंदावन महतो एवं विनोद शर्मा जी ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने में सहयोग दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनने में संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार, विकास साहनी, रितु शर्मा, मनोज सकूजा, सुनीता सचदेवा, बृंदानंद महतो, सिमा सकुजा, शिल्पी सचदेवा, शीतल अरोड़ा, वेरोनिका, अमिता महेंद्रू, राजेंद्रनाथ महतो, तमन्ना जबीन एवम अन्य सदस्य उपस्थित रहे


